MP पर छाया मानसू.. इंदौर, देवास, रतलाम और उज्जैन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

  
Last Updated:  जून 24, 2025 " 10:42 पूर्वाह्न"

पुरे एमपी पर छाया मानसून… इंदौर, देवास, रतलाम और उज्जैन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Indori: मध्य प्रदेश में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और दिन में कहीं कहीं बारिश की हल्की फुहारे भी बरसी। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट बरकरार रही।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरात में सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से आ रही नमी के कारण मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी एमपी में इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिले के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक ऊपरी हवा चक्रवात दक्षिण मध्य उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहां से द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड से उड़ीसा से होते हुए बंगाल की खाड़ी से जा रही है,
इसके प्रभाव से विदिशा, रायसेन, सीहोर में भारी वर्षा होने की संभावना है। वही गुना अशोक नगर , ग्वालियर बहुत भारी वर्षा व श्योपुरकला, शिवपुरी में कही-कही अत्यंत भारी होने की संभावना है।

 622 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *