शिवगढ़ थाना अंतर्गत महिला की हत्या मामले में कठोर कार्रवाई हेतु जयस भील एकता मिशन ने ज्ञापन सौंपा

  
Last Updated:  जुलाई 8, 2025 " 10:25 अपराह्न"

Ratlam: रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊडीपाड़ा में आदिवासी महिला की हत्या के बाद जयस भील एकता मिशन के जिला अध्यक्ष विक्रम चारेल के नेतृत्व में शिवगढ़ थाने का घेराव कर पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीपीओ को ज्ञापन दिया।


भील एकता मिशन के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी और जुलूस की मांग पर लंबे समय तक अड़े रहे। हत्या के बाद सोशल मीडिया और ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही माहौल गरमाता रहा। ज्ञापन में बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला गुड्डी पति कालू सिंघाड़ निवासी मोवडीपाड़ा तहसील सैलाना थाना शिवगढ़ जिला रतलाम के साथ सामूहिक बलात्कार कर अत्यंत निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना न केवल निंदनीय है बल्कि लगातार शिवगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की गंभीर अव्हेलना भी है। ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं तथा समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित करती हैं।
भील एकता मिशन के जिलाध्यक्ष विक्रम चारेल ने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपीगण घटना के स्पष्ट प्रमाण व संदेह के बावजूद आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। हम उक्त घटना में मांग करते है कि
घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच कराई जाए।
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
आरोपियों को जेल भेजकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं शासन से उचित सहायता प्रदान की जाए।
ज्ञापन के दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो हम जन आंदोलन, धरना प्रदर्शन एवं अन्य लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात रखने को बाध्य होंगे। ज्ञापन आंदोलन के दौरान विधायक प्रतिनिधि कैलाश डामर, जयस भील एकता मिशन के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मदन डामर, राजेश मईडा, मुकेश गामड़, कालू देवदा, जगदीश मईडा, ईश्वर मईडा, तुलसीराम, मोनू डोडियार, दिनेश वसुनिया, कालू पारगी आदि सैंकड़ों भील एकता मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 639 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *