Ratlam: अटल मिशन फार रिज्यूविनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफार्मेशन (अमृत 2.0) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

  
Last Updated:  जुलाई 25, 2025 " 07:52 अपराह्न"

Ratlam: संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के द्वारा अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजना के अंतर्गत स्टेट वाटर एक्शन प्लान ट्रेंच-1, स्पेशल ट्रेंच एवं ट्रेंच-2का अनुमोदन भारत सरकार की एपेक्स कमिटी द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत जिले के नगरीय निकाय को शामिल करते हुए अटल मिशन फार रिज्यूविनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफार्मेशन (अमृत 2.0) योजना के लिए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसर कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति का गठन  25 जुलाई को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में किया गया।

बैठक में जिले की नगरीय निकाय नगर परिषद सैलाना की अटल मिशन फार रिज्यूविनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफार्मेशन (अमृत 2.0) योजना अंतर्गत कन्सल्टेट द्वारा तैयार की गई पार्क निर्माण की डीपीआर के संबंध में चर्चा की गई। कन्सल्टेंट एजेन्सी द्वारा पार्क डेवलपमेंट हेतु पाथवे, एन्ट्री गेट, बाउण्ड्रीवाल, स्ट्रीट लाईट , वृक्षारोपण, आदि कार्यो का समावेश करने हुए कुल राशि 16 लाख की कार्य योजना तैयार की गई है।

बैठक में नगर परिषद सैलाना अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, परियोजना अधिकारी जि.श.वि.अ. अरूण कुमार पाठक, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग सैलाना सत्येन्द्रसिंह यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद सैलाना मनोज शर्मा, नगर परिषद सैलाना, अभिषेक श्रीवास्तव, कन्सल्टेंट अरशिया कन्सलि्ंटग इंजीनियर्स प्राइ. लिमि उपस्थित रहे।

 617 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *