विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली

  
Last Updated:  जुलाई 26, 2025 " 04:32 अपराह्न"

Ratlam_ sailana: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में विभागीय समीक्षा बैठक ली, स्वास्थ केंद्र सैलाना में हुई बैठक में विकासखंड प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल द्वारा विधायक कमलेश्वर डोडियार का स्वागत किया गया l
डॉ. जितेंद्र रायकवार ने बैठक में बताया कि विकासखंड सैलाना के प्रत्येक गांव में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एएनएम आशा कार्यकर्ता द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा आशाओं के समक्ष समस्याओं को लेकर संवाद किया ओर जमीनी स्तर पर जुड़ी समस्या ओर उनका निराकरण कैसे किया जाए इस पर चर्चा की गई।

डाक्टर जितेंद्र रायकवार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के टोटल 56 कार्य होते हैं ।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली और शासन स्तर से निराकरण का आश्वासन दिया।
स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक में बी ई कैलाश यादव ,आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कटारा/ ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर धन सिंह रावत ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज श्रीमती रेखा गढ़lवा एवं सरिता जाधव सिस्टर एवं इंदिरा सिस्टर उपस्थिति रहे l

 645 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *