Ratlam: नगर के मध्य आवासीय क्षेत्रों में निर्मित गैस गोदाम का स्थानांतरण

  
Last Updated:  सितम्बर 22, 2025 " 07:09 अपराह्न"

रतलाम नगर के मध्य आवासीय क्षेत्रों में निर्मित गैस गोदाम का स्थानांतरण

Ratlam: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आवासीय क्षे़त्रों में निर्मित गैस गोदामों का समय समय पर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि ललित गैस इण्डेन गैस डीलर, अल्पा गैस सर्विस इण्डेन गैस डीलर, अंशुल इण्डेन गैस डीलर, रतलाम गैस कंपनी एचपी गैस डीलर के गैस गोदाम पूर्व में जब निर्मित किए गए थे तब  यह स्थान आबादी क्षेत्र में नहीं थे। वर्तमान में उक्त गैस गोदाम के आसपास घनी आबादी व कॉलोनी बनी हुई है। गोदाम रतलाम नगर के मध्य होकर आवासीय क्षेत्र में आ रहे है उक्त गैस गोदामों को समय समय पर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों प्रोप./पार्टनर द्वारा गैस गोदाम को स्थानांतरित करने में रुचि नहीं दर्शाई  गयी। अंतिम अवसर देते हुए व्यापक जनहित में शहर के नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा 10 दिवस के अंदर उक्त गैस गोदामों  को स्थानांतरित करने हेतु आदेशित किया गया हैं। अन्यथा की स्थिति में गैस गोदाम सील कर उक्त स्थल से गैस आपूर्ति रोकने हेतु आदेशित किया गया।

 255 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *