Ratlam: जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 28 और आंगनवाड़ी सहायिका के 91 पद रिक्त, ऑनलाईन आवेदन 31 दिसंबर से प्रारंभ

  
Last Updated:  दिसम्बर 31, 2025 " 10:21 अपराह्न"

Ratlam : जिले के बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 दिसंबर से प्रारंभ

रतलाम( स्पष्ट ख़बर)।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि रतलाम जिले अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र एम पी ऑनलाइन (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से आज 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किए जा रहे है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026, आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकंडरी (12वीं पास) , उम्र 18 से 35 वर्ष होना जरूरी है। नियुक्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगें। विभाग के अनुसार सभी ब्लॉकों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 28 और आंगनवाड़ी सहायिका के 91 पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास कार्यालय/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला-रतलाम में संपर्क किया जा सकता है। आंगनवाडी केन्द्रवार रिक्त पदों का विवरण परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं संबंधित रिक्त पद के आंगनबाड़ी केन्द्र एवं चयन पोर्टल पर एवं नियुक्ति अर्हताओं से संबंधित अन्य जानकारी विभागीय पोर्टल mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है।

 403 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *