प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर आयेगे

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2026 " 06:12 अपराह्न"

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर आयेगे


प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत


रतलाम (स्पष्ट खबर)। विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। वे यहां कई कार्यक्रमों एवं बैठको  मे शामिल होगे। प्रथम नगर आगमन पर श्री खंडेलवाल का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं मंचों से भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनिता चौहान, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ.चिंतामणि मालवीय, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश  अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, 10 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेगे। सातरूडा , सरवड, धराड, से सालाखेडी, होकर वे शहर मे आयेगे, फिर महू रोड़, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड स्थित विधायक सभागृह पहुंचेगे। मार्ग मे विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ  तथा पदाधिकारीयों द्वारा श्री खंडेलवाल का स्वागत किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रातः 11:30 बजे 1:15 तक विधायक सभागृह मे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह द्वारा मे शामिल होगे। तत्पश्चात भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जायेगे। दोपहर 02:15 बजे मे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेगे। तत्पश्चात अतिथि गार्डन मे दोपहर 03:00 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 04:15 बजे  VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक एवं शाम 07:00 बजे सोशल मीडिया ,आई.टी.टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेगे।

 129 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *