Video: SDM के पैरों में गिरा किसान, बोला- मेरे दो छोटे बच्चे… कहा जाऊंगा, ओलावृष्टि से फसल खराब हुई तो, बिलखकर रोया..
Last Updated: फ़रवरी 4, 2026 " 01:57 अपराह्न"
SDM के पैरों में गिरा किसान, बोला- मेरे दो छोटे बच्चे… कहा जाऊंगा, ओलावृष्टि से फसल खराब हुई तो, बिलखकर रोया..
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर (Mandsaur) जिले के झारड़ा के आसपास 1 फरवरी 2026 को हुई ओलावृष्टि के बाद 2 फरवरी सोमवार को एसडीएम अपनी टीम के साथ जब सर्वे करने के लिए पहुंचीं, इस दौरान ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल से निराश और रोता-बिलखता एक किसान मुआवजे की मांग करते हुए SDM के पैरों में गिर गया।
जिसका एक Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
दरअसल, 2 फरवरी 2026 को एसडीएम स्वाति तिवारी मल्हारगढ़ (Malhargarh) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झारड़ा में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के सर्वे के लिए पहुंचीं थीं। निरीक्षण के दौरान किसान नेताओं से चर्चा चल रही थी, तभी पास खड़ा एक किसान भावुक होकर रोने लगा, किसान ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं. अफीम की फसल (Opium Crop) में करीब 40 हजार रुपये की दवाइयां डाली थीं, लेकिन हालिया ओलावृष्टि से उसकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, किसान रोते हुए SDM के पैरों में गिर गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला।
किसानों ने एसडीएम को जानकारी दी कि लोडाखेड़ा निवासी अवन सिंह पिता कारूलाल बंजारा की करीब 10 आरी अफीम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है इसी प्रकार इलाके में कई किसानों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है. ऐसे में 5 से 7 दिनों के भीतर मुआवजा (compensation) मिलना चाहिए, इस पर एसडीएम स्वाति तिवारी ने सर्वे के बाद शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया. वहीं किसानों ने मांग की है कि फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, इसलिए सर्वे की औपचारिकता छोड़कर सीधे मुआवजा दिया जाना चाहिए।