अभी-अभी:रतलाम सैलाना रोड पर तीन पहिया वाहन में लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक.. video

  
Last Updated:  मार्च 2, 2026 " 02:05 अपराह्न"

रतलाम (स्पष्ट खबर)।आज दोपहर लगभग 1 :00 बजे रतलाम सैलाना रोड धामनोद बायपास पर एक लोडिंग सीएनजी तीन पहिया वाहन में अचानक आग लग गई, आग में लोडिंग आटो रिक्शा जलकर खाक हो गया।

लोडिंग आटो रिक्शा चालक कपिल ने बताया कि पियाजियो (Piaggio) सीएनजी लोडिंग आटो में शासकीय विद्यालयों के म्यूजिक सिस्टम वगैरह थे जो सैलाना क्षेत्र में 5/6 स्कूलों में छोड़ना था। वहीं धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन से उठती आग की लपटे एवं धुएं का गुब्बार दूर दिखाई दे रहा था। सड़क पर दोनों तरफ़ वाहनों की कतारें लग गई थी। वहीं धामनोद नगर परिषद का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा जब तक तीन पहिया वाहन पुरी तरह आग में जल गया, गनिमत रहीं की आटो चालक ने आग की लपटे उठते ही सतर्कता से तीन पहिया वाहन सड़क के साइड में खड़ा कर दूर भाग गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Video

 695 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *