T20 World Cup: भारत ने इंग्लैंड को पराजित कर टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

  
Last Updated:  मार्च 5, 2026 " 11:29 अपराह्न"

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की है, भारतीय टीम ने इंग्लैंड का गुरूर तोड़ते हुए लगातार दूसरी और कुल चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से पराजित कर टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फाइनल (Final) में प्रवेश कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया था। भारत का मुकाबला अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा।

भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। जैकब बेथेल ने 48 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। लेकिन, अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।

 146 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *