Ratlam: बरबड़ हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा, 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन
Last Updated: मार्च 18, 2026 " 11:11 अपराह्न"
31 मार्च को बरबड़ हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा, 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन
रतलाम (स्पष्ट खबर)। महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) की पहल पर नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तहत 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर हनुमानजी की भव्य झांकी, बैण्ड-बाजे के साथ संयुक्त अखाड़ा निकाला जायेगा।
उक्त आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने रतलाम नगर के अखाड़ा संचालक/उस्ताद आदि की बैठक लेकर बरबड़ हनुमानजी की झांकी, चल समारोह हेतु विचार प्राप्त किये सभी ने एकमत से तय किया कि एक ही बैनर तले बरबड़ हनुमान की झांकी, चल समारोह 31 मार्च को निकाला जायेगा जिसमें विभिन्न अखाड़ो के पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि 1970 में संयुक्त अखाड़ा निकाला गया था इसके बाद पहली बार 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमानजी को रथ में बैठाकर झिलमिलाती झांकियों, बैण्ड-बाजे, ढ़ोल के साथ अखाड़ा निकाला जायेगा। झांकी, चल समारोह पश्चात अखाड़ा संचालक व उस्तादों का सम्मान किया जायेगा। उन्होने बताया कि पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन किया गया है, दो दिवसीय चंटिया रास में विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, मुकेश पहलवान उस्ताद, कालू रोतेला अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण व्यायाम शाला, भरत कुमावत, शंकर कुमावत उस्ताद, निर्मल कुमावत संचालक कुमावत हिन्द व्यायाम शाला, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम परमार, दिनेश पहलवान उस्ताद कार्तिक अखाड़ा, कैलाश पहलवान, राम पहलवान उस्ताद कल्याण गुरू व्यायाम शाला, पप्पू मेहता, परमानन्द पहलवान उस्ताद, कैलाशजी कार्यकर्ता, महावीर पहलवान उस्ताद आदर्श व्यायामशाला, शक्तिसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र व्यास आरोग्य हिन्द व्यायामशाला आदि उपस्थित थे।