लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी को 20,000/रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
Last Updated: अप्रैल 16, 2026 " 11:37 अपराह्न"
रतलाम(स्पष्ट खबर)। प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उज्जैन लोकायुक्त (Lokayukta Ujjain) की टीम ने रतलाम (Ratlam) जिले की सैलाना तहसील में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटवारी कैलाश ग्राम अडवानिया को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन के सीमांकन (नपती) के बदले आवेदक से रकम की मांग की थी। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा पटवारी कैलाश वड़़ख्या को रिश्वत लेते हुए सैलाना में ट्रैप किया गया
आवेदक जितेंद्र पाटीदार पिता इश्वरलाल निवासी ग्राम अड़विनिया तहसील सैलाना द्वारा दिनाँक 10/04/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार यादव को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसके पिता ईश्वर लाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में कुल लगभग 5 हेक्टर कृषि भूमि है, उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति/सीमा जानने के लिए उसके पिता ईश्वर लाल ने दिनाँक 22/01/26 को सीमांकन हेतु लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, इसके बाद सीमांकन नहीं होने पर वह दिनांक 09/3/26 को तहसील कार्यालय गया व हल्का पटवारी से पूछताछ की तो उन्होंने उस से कहा कि फीस जमा करा दोगे तो नपती हो जाएगी बाद में दिनाँक 09/04/26 को पटवारी कैलाश वड़़ख्या आवेदक के घर आया व सीमांकन हेतु 30 हजार रुपये की मांग की आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो पटवारी कैलाश वड़़ख्या के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज दिनांक 16/04/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी पटवारी को आवेदक से 20,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए तहसील सैलाना स्थिति उसके कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया। आवेदक के दिनाँक 10/04 /26 को किए निवेदन पर आरोपी पटवारी द्वारा 7 हजार रुपये कम कर दिए थे तथा 3 हजार रुपये दिनाँक 10/04/26 को ले लिए थे ।
लोकायुक्त दल में इनकी रही भुमिका- निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्र आर हितेश ललावत, आर विशाल रेशमिया, उमेश, व श्याम शर्मा की भूमि रही।