रतलाम/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने राजस्व निराकरण शिविरों का किया निरीक्षण

  
Last Updated:  जुलाई 11, 2026 " 03:35 अपराह्न"

Ratlam:आम नागरिकों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं, आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया का लिया जायजा

रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को रतलाम शहर स्थित तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, प्राप्त हो रही सुविधाओं तथा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिविर में की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आमजन को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

 191 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *