कलेक्टर एवं एसपी ने श्रावण सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ महादेव का किया अभिषेक

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2026 " 12:46 अपराह्न"

Agar Malwa: जिले वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना  पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को आगर में भव्य शाही सवारी निकलेगी  धर्म आस्था विश्वास का उमड़ेगा जनसैलाब

आगर मालवा: सोमवार,24 अगस्त(स्पष्ट खबर)। आगर शहर में आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार को राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी निकलेगी। बाबा बैजनाथ पालकी पर सवार होकर राजसी ठाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे और प्रजा का हाल जानेंगे। 

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सपत्नी एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सोमवार की सुबह4.00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैजनाथ के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक किया और बाबा बैजनाथ महादेव की आरती भी उतारी। 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य गण, पुजारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक पुजारी श्री मुकेश पुरी जी महाराज, श्री ज्योतिष पुरी जी महाराज एवं अन्य उपस्थित पुजारी गणों ने संपन्न करवाया।

 15 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *