MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट

  
Last Updated:  अगस्त 26, 2026 " 01:02 अपराह्न"

भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार भिंड, दतिया और सागर जिले में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन सहित 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में 2.5 इंच से अधिक बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग के धार, बड़वानी, खंडवा, रतलाम, बैतूल समेत 34 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मप्र में हो रही बारिश का असर अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्से में देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 11% कम है। 40 जिलों में सामान्य से कम और 15 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

 50 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *