रतलाम/थाना नामली रतलाम पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2026 " 09:31 पूर्वाह्न"

जावरा एवं रतलाम के विभिन्न स्थानों से चोरी गई मोटरसाइकिलों की कुल कीमत लगभग ₹1.45 लाख

रतलाम(स्पष्ट खबर)।पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पन्द्रो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 28.10.2026 को फरियादी अमजद खान पिता अजमेरी खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी पीएनटी कॉलोनी, गांधी नगर, रतलाम ने थाना नामली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक MP43DQ4914 से जावरा जा रहा था। रास्ते में पंचेड़ के पास चाय पीने के लिए रुका। चाय पीकर वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उसने थाना नामली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 494/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी–
प्रकरण की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर चोरी गई मोटरसाइकिल एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। दिनांक 29.10.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हेमंत पिता मोहनलाल परमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी रविदास चौक, ग्राम सेजावता, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम को सेजावता-बांगरोद रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से फरियादी की चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DQ4914 बरामद कर जब्त की गई। , पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना के अतिरिक्त जावरा चौपाटी, जनक हॉस्पिटल के सामने, पोलो ग्राउंड के पास तथा रेलवे खेल ग्राउंड के पास रतलाम से 04 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ये चारों मोटरसाइकिलें बांगरोद-धमोत्तर रोड स्थित ईंट भट्टे के पास झाड़ियों से बरामद की गईं। अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. हेमंत पिता मोहनलाल परमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी रविदास चौक, ग्राम सेजावता, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम।

बरामद मश्रुका–
1. एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DQ4914 — कीमत लगभग ₹30,000।

2. ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल — कीमत लगभग ₹40,000।

3. काले रंग की बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल — कीमत लगभग ₹30,000।

4. लाल-काले रंग की बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल — कीमत लगभग ₹25,000।

5. काले रंग की बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल — कीमत लगभग ₹20,000।

कुल बरामदगी: 05 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹1,45,000

सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक आनंदसिंह आजाद, उपनिरीक्षक बी.डी. जोशी, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक अनिल सोलंकी, गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, राजेश सेंगर, कमलेश पांडे, राघवेन्द्र जाट एवं मनीष पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 88 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *