लाड़ली लक्ष्मी योजना की बेटियों को प्रोत्साहन राशि/प्रमाण-पत्र वितरण, बेटी मध्यप्रदेश की धरती पर लखपती पैदा हो : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Last Updated: जुलाई 27, 2021 " 02:33 अपराह्न"
भोपाल|लाड़ली लक्ष्मी योजना की बेटियों को प्रोत्साहन राशि/प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी मध्यप्रदेश की धरती पर लखपती पैदा हो। इससे निकली लाड़ली लक्ष्मी योजना। हमने सोचा कि इसके तहत बिटिया को प्रमाणपत्र देंगे, इसे शिक्षा से जोड़ा। आज खुशी है कि मेहनतकश परिवार में जन्म लेने वाली बेटियां पढ़ रही है।
हमने कई तरह के प्रयास किए। हमने सोचा कि एक ऐसी योजना होना चाहिए कि बेटियों को बोझ नहीं वरदान बन जाए। तब 2006 में बनी लाड़ली लक्ष्मी योजना।
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है इसके लिए जरूरी है कि हम मेहनत करें। तय करो आगे बढ़ना है। एक अनुशासित जीवन जीना है। बेटियां अंतरिक्ष में जा रही हैं अनुसंधान में खोज कर रही हैं। बेटियां अच्छी खिलाड़ी बनती हैं। मेरी लाड़ली बेटियों मैं तुम्हें सफल होते देखना चाहता हूं। लाड़ली लक्ष्मी योजना की सफलता ही इसमें है कि जो वे चाहती हैं बन जाएं।
हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि पढ़ाई के लिए जो जरूरत होगी उसके लिए मामा योजना बनाएंगे। भविष्य में परेशानी ना आए इसके लिए मैं प्रयास करुंगा। वह जमाना गया जब बेटियों के साथ भेदभाव होता था। आप अकेले नहीं हो जैसी जरूरत होगी वैसी हम व्यवस्था करेंगे। बेटियों की शिक्षा में कोई कमी ना आए।