LPG Price Rise: महंगाई का एक और तगड़ा झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़े, जानें कहां पहुंची आपके शहर में कीमत

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2021 " 12:35 अपराह्न"

नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने दिसंबर के पहले दिन आम आदमी की उम्मीदों के विपरीत महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये तक बढ़ा दी है। 

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम यथावत
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है और यह 2101 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। कोलकाता में ये 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये पर मिल रहा है।

यहां जान सकते हैं अपने शहर का भाव 
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी गैस के दामों में बदलाव करती हैं। अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत आप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट https://iocl.com पर जाकर पता कर सकते हैं।

 496 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *