रतलाम: जिला स्तरीय ‘‘जादू नहीं विज्ञान है’’ कार्यक्रम का आयोजन

  
Last Updated:  दिसम्बर 22, 2021 " 09:16 अपराह्न"

मूल्यांकन के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि के मोहित चौहान, द्वितीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना की प्रेमलता डामर तथा तृतीय स्थान शा.उ.मा.वि. धामनोद की चंचल पाटीदार ने प्राप्त किया।

रतलाम। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में ‘जादू नहीं विज्ञान है’ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्डों के 30 विद्यार्थी तथा उनके मार्गदर्शी शिक्षकों ने सहभागिता की।

श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं तथा अपने परिजनों को अंधविश्वास से दूर रहकर समाज में जागृति फैलाने का आह्नान किया। कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक लोढा ने वास्तविक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अंकुरित एवं विकसित करना तथा जनसामान्य में वैज्ञानिक जागरुकता करने हेतु कह। विज्ञान गोष्ठी में श्यामवंत पुरोहित, ने गणित के जादू बताए। जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रयोगों द्वारा जादू के पीछे के विज्ञान का प्रदर्शन किया। मूल्यांकन के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि के मोहित चौहान, द्वितीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना की प्रेमलता डामर तथा तृतीय स्थान शा.उ.मा.वि. धामनोद की चंचल पाटीदार ने प्राप्त किया।

उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। निर्णायक रजनीश चौहान, ललित मेहता, स्वतंत्र श्रोत्रिय एवं गिरीश लहवासिया रहे। संचालन जिला विज्ञान अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौर ने किया तथा आभार जिला अकादमिक समन्वय ने माना।

 413 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *