रतलाम: गेंहू के खेत में नवजात शिशु मिला, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी

  
Last Updated:  दिसम्बर 23, 2021 " 04:40 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम जिले में मानवता एवं मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात शिशु को ‌कलयुगी मां गेंहू के गिले खेत में छोड़ गई जिले के पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत ग्राम खेड़ी में एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस थाना सैलाना, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार ने बताया की ग्राम खेड़ी में राजेश धाकड़ के खेत पर आज सुबह एक नवजात शिशु मिला जो की प्रथम दृष्टया पेदा होने के तुरंत बाद ही किसी द्वारा छोड़ा गया था ।


घटना की जानकारी फैलते ही आस पास के कई ग्रामीण जन इकट्ठे हो गए। संभवत नवजात को रात को ही छोड़ा गया हैं। खेत मालिक धाकड़ द्वारा डायल 100 पर सूचना दी गई जिसके पश्चात डायल 100 के कर्मचारी गण नवजात शिशु को पुलिस चौकी धामनोद लाए।
नवजात शिशु का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत नवजात बालक को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया , जहा उपचार चल रहा हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त क्षेत्र में कल कृषि कार्य करने मजदूर आये थे इन मजदूरों से भी पुलिस खेतों में जाकर पुछताछ कर रही हैं ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकरण को पंजीबद्ध कर जांच हेतु ले लिया गया है।

 930 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *