Ratlam:कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर भाजपा ने किया जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित

  
Last Updated:  दिसम्बर 3, 2023 " 09:10 अपराह्न"

रतलाम। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में रतलाम जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष जताते हुए सभी जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले की पांच में से चार सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एक सीट भी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में जाने से कांग्रेस नहीं जीत पाई। चुनाव की यह जीत भाजपा के प्रति आम जनता के प्रगाढ़ विश्वास का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिन्तामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने मतदाताओं को भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने देश एवं प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के साथ चौतरफा विकास का जो क्रम शुरू किया है, वह लगातार जारी रहेगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देगी और जन कल्याण की सारी योजनाएं भी लगातार जारी रहेगी। सभी नेताओं ने मतदाताओं को संकल्प व्यक्त किया कि वे रतलाम जिले के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार कार्य करेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 554 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *