Truck Drivres Strike in mp: ड्राइवर की हड़ताल , अधिकतर जिलों में ट्रक व बसों के पहिए थमे-
Last Updated: जनवरी 1, 2024 " 12:48 अपराह्न"
Truck Drivres Strike in mp: ड्राइवर की हड़ताल , अधिकतर जिलों में ट्रक व बसों के पहिए थमे-
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज नए साल 1 जनवरी 2024 के पहले दिन ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, राज्य के अधिकतर जिलों में ट्रक ड्राइवर आज हड़ताल पर हैं, ऐसे में लोगों को पेट्रोल-डीजल और LPG जैसी चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
मध्यप्रदेश में ट्रक- बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए भी थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। ड्राइवरों ने चक्काजाम की चेतावनी भी दी है। वे हिट एंड रन( Hit And Run LaW) मामले में लागू नए कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा ट्रक ड्रायवर्स ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं।
नए कानून में क्या बदलाव हुआ? आपको बता दें कि अभी तक हिट एंड रन मामले में ड्राइवर (Drivres) को थाने से जमानत मिल जाती थी। इसके अलावा अभी तक इस अपराध में दो साल की सजा का प्रावधान था। लेकिन नए कानून के मुताबिक अब वाहन चलाने वाले ड्राइवर को अधिकतम 10 साल की सजा के साथ ही 7 लाख का जुर्माना लगाने का प्राविधान किया गया है। खबर के मुताबिक अगर हड़ताल अगर दो दिन और चली तो पेट्रोल पंप ड्राई होने लगेंगे।
कल बैठक में होगा फैसला- मंगलवार यानी 2 जनवरी को आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में हड़ताल को लेकर फैसला किया जा सकता है। साथ ही बैठक में ये भी चर्चा होगी कि, नए कानून (Hit And Run Law) पर सरकार से किस तरह विरोध दर्ज कराया जाए। अगर हड़ताल जारी रहती है तो देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है।