Ratlam:परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के टिप्स सुनकर किया अमल

  
Last Updated:  जनवरी 29, 2024 " 06:51 अपराह्न"

कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्राओं ने शिक्षकों के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं रखीं

रतलाम। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए टिप्स को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं ने गंभीरता से सुना और उस पर अमल भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा प्रसारित कार्यक्रम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्राओं को दिखाया गया । प्रधानमंत्री जी द्वारा परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्ति, परीक्षा की तैयारी, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन, परीक्षा की घबराहट से मुक्ति के उपाय आदि बिंदुओं पर छात्राओं ने विचार विमर्श किया। प्राचार्य गणतंत्र मेहता के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन के उपरांत अपनी-अपनी जिज्ञासाएं रखीं जिनका समाधान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। बालिकाओं ने अध्ययन के तरीके, तनाव दूर करने के उपाय, प्रातः कालीन शिक्षा और देर रात तक जाकर अध्ययन करने निरंतर अभ्यास करने आदि कई सारे प्रश्न रखे जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।

बालिकाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को परीक्षा के लिए उपयोगी बताया और इन टिप्स से अध्ययन में सहायता मिलने की बात कही । इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मौजूद थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *