Ratlam: धामनोद सर्पाकार बायपास पर दो मोटरसाइकिलों की भिंड़त में चार घायल
Last Updated: मार्च 5, 2024 " 11:28 अपराह्न"
रतलाम। रतलाम बांसवाड़ा रोड़ धामनोद सर्पाकार बाईपास पर दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा हैं, लगभग 3 किमी लम्बाई वाला सर्पाकार बाईपास पर प्रति माह औसतन 5 से 6 छोटी मोटी दुर्घटनाओं की घटना घट रही हैं। जिसमें वाहन चालकों को जान माल की हानी हो रही हैं।
रतलाम बांसवाड़ा रोड़ पर धामनोद सर्पाकार बायपास पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार साय को भी धामनोद बायपास पर दो मोटरसाइकिलों में भिंड़त हो गई जिसमें चार युवक घायल हुए है। मोटरसाइकिल MP.43.EE 1509 पर सवार तीन युवक जो सैलाना से रतलाम कि ओर जा रहे थे वही धामनोद सर्पाकार बाईपास पर किसानी रास्ते से धामनोद निवासी राहुल पिता समरथ पुरी अपने खेत पर जाने के लिये अपने दो पहिया वाहन MP.43.DV. 2841 से रोड़ पार करते समय उक्त वाहनसे भिंड़त हो गई, इस दुर्घटना में चार युवक घायल हुए है, जिसमें एक युवक को दाया हाथ में चोट और एक युवक को सीर पर चोट लगी है तथा दो युवकों को मामुली खरोंच आई है। सुचना मिलने पर पुलिस चौकी धामनोद के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और नागरिकों की मदद से टोल प्लाजा के एम्बुलेंस वाहन से चारो घायल को रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया।
सर्पाकार बायपास पर संकेत की कमी-
धामनोद के सैकड़ों किसानों को अपने खेतों पर पहुंचने के लिए धामनोद सर्पाकार बायपास को पार कर जाना पडता है, उक्त बायपास पर किसानों के 5 मुख्य आम रास्ते है लेकिन सर्पाकार बायपास पर दिशा संकेत नहीं लगे होने से अब तक कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। इस रोड पर टोल प्लाजा लगातार अब तक करोडों रूपये वाहनों से शुल्क वसुली हो चुकी हैं लेकिन सर्पाकार रोड पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिऐ अभी तक कोई कदम नही उठाया गया है। जिससे नागरिकों को जान माल का नुकसान उठाना पड रहा हैं।