Ratlam: राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा में अपने भी नहीं जुड़े-
Last Updated: मार्च 7, 2024 " 01:49 अपराह्न"
रतलाम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोडो न्याय यात्रा जिले में फ्लाप शो साबित हुई, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने बढी तैयारी कर रखी थी लेकिन न उम्मीद के मुताबिक भीड़ जमा हुई नही भारत जोडो न्याय यात्रा में अपनों को जोड पाए। यात्रा में गाडियों का लम्बा काफिला तो था, लेकिन नुक्कड सभा सुनने आए लोगों की संख्या उम्मीद के मुताबिक बेहद कम थी। राहुल गांधी रतलाम शहर में फौवारा चौक पर बुधवार शाम तकरीबन सवा पांच बजे पंहुचे और 5.25 पर नुक्कड सभा को सम्बोधित कर 5.36 पर वहां से रवाना भी हो गए। राहूल गांधी (Rahul Gandhi) के स्वागत के लिए कांग्रेस ने जिले भर के कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं को लाने का प्रयास किया था। प्रशासन ने भी जिले के अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए अलग अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्थाएं की थी।
राहूल गांधी (Rahul Gandhi) का काफिला लगभग सवा पांच बजे फौवारा चौक पर पंहुचा। राहुल गांधी एक खुली जीप में सवार थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया भी उनके साथ जीप में मौजूद थे। राहुल के फौवारा चौक पंहुचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने अपने ग्यारह मिनट के भाषण में इन्होने ने उन्ही मुद्दों का जिक्र किया जो वे हर भाषण में अमूमन करते है। जातिगत जनगणना कराना, अडाणी अम्बानी और अग्निवीर योजना। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वे सामाजिक और आर्थिक अन्याय के खिलाफ यात्रा निकाल रहे है।
रतलाम शहर में किसी भी स्वागत मंच पर नहीं रुके राहुल गांधी-
शहर मे फौवारा चौक से आगे बढे राहुल का काफिला शहर में कहीं नहीं रुका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के मार्ग पर कई स्वागत मंच बनाए थे। लेकिन राहुल किसी भी स्वागत मंच पर नहीं रुके। काफिले के कुछ आगे बढने के बाद तो राहूल गांधी जीप में सीट पर बैठ गए। इसी वजह से स्वागत मंचों पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को देख भी नहीं पाए। राहुल का काफिला महज पैैंतालिस मिनट में रतलाम शहर की सीमा पार कर सैलाना के लिये रवाना हो गए।
साय को धामनोद पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी जीप में सीट पर बैठे रहे , धामनोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत कर किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सैलाना में भी कांग्रेस ने जोरदार कार्यक्रम की तैयारी कर रखी थी, मिली जानकारी अनुसार पूर्व नियोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सैलाना में मोती बंगला स्थित पूर्व मंत्री स्व प्रभुदायल गहलोत की मूर्ति पर माल्यार्पण करने उपरांत रोड शो का था।लेकिन राहुल गांधी ने पुर्व मंत्री स्व प्रभू दयाल गहलोत की प्रतिमा को खुली जीप से दूर से ही प्रणाम किया। सैलाना नगर के बीच जीप पर सवार हो कर हाथ हिलाकर अभिवादन कर सरवन की ओर निकल गए। सैलाना पैलेस चौराहे पर राहुल गांधी की आम सभा का कार्यक्रम था लेकिन निरस्त होने से ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पडा , सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए खास तैयारी की थी, दबे जुबान में कई कांग्रेसी नाराज भी नजर आए।