Ratlam:पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर, पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही

  
Last Updated:  जून 16, 2024 " 11:14 अपराह्न"

रतलाम शहर में पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग अलग टीम बनाकर कांबिंग गस्त हेतु निर्देश देकर किया रवाना

देर रात्रि में कांबिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 81 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशो को चेक किया गया

रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा की अगुवाई में, रतलाम जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 15-16 जून की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में अभी अनुभागों के सीएसपी/ एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों सहित जिले के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा स्वयं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे एवम शहर के चारो थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। जिले भर की कार्यवाही में असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 81 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवम 53 जिलाबदर को चैक किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 134 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 01 इनामी, 02 फरारी, 16-स्थाई, 115-गिरफ्तारी वारंट भी तामील करवाए गए। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।
रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 455 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *