Ratlam:जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 76 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

  
Last Updated:  जून 18, 2024 " 07:38 अपराह्न"

चेनपुरा की दिव्यांग महिला फुलीबाई को मिली ट्राईसिकल

रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान 76 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर राजेश बाथम तथा एडीएम आर.एस. मण्डलोई, संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिले के रावटी के समीप चेनपुरा की रहने वाली दिव्यांग आदिवासी महिला फुलीबाई ने अपनी दिव्यांगता का जिक्र करते हुए ट्राईसिकल की मांग की, कल्ोक्टर श्री बाथम ने उसकी परेशानी सुनकर तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा को निर्देशित किया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जनसुनवाई में ही ट्राईसिकल लाई जाकर कलेक्टर द्वारा फुलीबाई को प्रदान की गई। प्रसन्न फुलीबाई ने कहा कि ट्राईसिकल मिलने से उसका आवागमन तथा जीवन आसान हो गया।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम कुआंझागर निवासी शिवराम चौधरी ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी विगत कई वर्षों से छोटी दुकान संचालित कर अपने परिवार का लालन पालन कर रहा है। मेरी दुकान के पास कृषि भूमि है, कृषि भूमि मालिक द्वारा दुकान हटाने के लिए काफी दिनों से दबाव डाला जाकर परेशान किया जा रहा है, जबकि मेरी दुकान शासकीय भूमि में लगी हुई है। यदि मेरी दुकान वहां से हट जाती है तो काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। पत्नी भी दिव्यांग है तथा एक बेटी भी अध्ययनरत है। कृपया उक्त जमीन पर व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान की जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को प्रेषित किया गया है।

हनुमान रुण्डी रतलाम निवासी गुलाबबाई कसेरा ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया के निवास स्थान के पास ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा प्रार्थी की छत की मुण्डेर तथा दीवार तोड दी तथा घर के पीछे वाले हिस्से में दीवार छीलकर बीम आदि बना लिए गए हैं। प्रार्थिया की दीवार गारे की बनी हुई है। साथ ही ठेकेदार द्वारा तोडी गई मुण्डेर तथा दीवार का कार्य भी नहीं करवाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बात करने पर पडौसियों द्वारा आए दिन मारपीट व झगडा किया जाता है। मुण्डेर तथा दीवार बनाने हेतु सहयता की जाए। आवेदन निराकरण के लिए निगम आयुक्त को प्रेषित किया गया है।

खाचरौद निवासी उदय पेठणकर ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी द्वारा एक निजी स्कूल में शिक्षण सत्र 2023-24 के दौरान अध्यापन कार्य किया गया था। प्रार्थी का 12 सी.एल. का करीब 3600 रुपए स्कूल प्रबंधन के पास जमा है किन्तु उसे देने में आनाकानी की जा रही है। इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखा गया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उक्त संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए राशि का भुगतान करवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला शिक्षा विभाग को भेजा गया है।

खेर जमुनिया (ताल) निवासी मोडीराम ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी द्वारा पट्टे की जमीन का सीमांकन किए जाने हेतु कई बार पटवारी तथा तहसीलदार को आवेदन किया गया है परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई है। पटवारी भी सीमांकन करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कृपया जमीन का सीमांकन करवाने की कष्ट करें। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ताल को प्रेषित किया गया है। बापुनगर निवासी संजय दलवी ने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत सेजावता द्वारा प्रार्थी को वर्ष 2008 में पट्टा प्रदान किया गया था जिस पर प्रार्थी मकान बनाकर निवासरत है। कुछ समय पूर्व शासन द्वारा बापुनगर सेजावता में ड्रोन सर्वे करवाया गया था, उस समय प्रार्थी मौके पर उपस्थित नहीं था। बाद में प्रार्थी को ज्ञात हुआ कि उक्त सर्वे में प्रार्थी का नाम छूट गया है। कृपया किए गए सर्वे में प्रार्थी का नाम जोडने का कष्ट करें। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को भेजा गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 756 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *