Ratlam: कलेक्टर श्री बाथम ने तहसील कार्यालयो का निरीक्षण किया, राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की

  
Last Updated:  जुलाई 24, 2024 " 08:33 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने बुधवार को जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया इस दौरान कलेक्टर द्वारा राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की गई उनके साथ अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई भी थे।

कलेक्टर ने पिपलोदा पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। राजस्व महा अभियान की प्रगति के संबंध में तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की प्रगति में कमी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए कलेक्टर द्वारा कालूखेड़ा टप्पा तहसील कार्यालय के निर्मानाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया। निर्माण गुणवत्ता को परखा इसके पश्चात ढोढर में नवनिर्मित टप्पा तहसील भवन का एवं पुराने भवन का निरीक्षण किया गया जावरा एसडीएम उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा आगामी 31 अगस्त तक चलने वाले शासन के राजस्व महा अभियान के अंतर्गत नामांतरण बटवारा, तरमीम, सीमांकन, सीएम पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत ई केवाईसी कार्य की हल्कावार जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अपने भ्रमण में तहसील पिपलोदा, कालूखेड़ा, जावरा, ढोढर तथा बड़ावदा तहसीलों में राजस्व महा अभियान की समीक्षा करते हुए विगत 30 जून तक न्यायालयो में दर्ज राजस्व प्रकरणों का प्रतिशत निपटारा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में नायब तहसीलदार संदीप इवने, देवेन्द्र धनगड़, श्रद्धा त्रिवेदी, वैभव जैन उपस्थित थे।

 462 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *