Ratlam:अपनी सेवाओं के माध्यम से टेंपटन जी ने सभी के दिल में जगह बनाई- कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप

  
Last Updated:  अगस्त 8, 2024 " 09:01 अपराह्न"

प्रार्थना सभा में स्व. अंकलेसरिया को शहर ने याद किया

रतलाम। अपनी सेवाओं के माध्यम से सभी का दिल जीतने और सभी के दिल में जगह बनाने का काम टेंपटन अंकलेसरिया  ने किया । वे सभी के लिए एक दोस्त और मार्गदर्शक बने रहे । उन्होंने रोटरी के माध्यम से जो कार्य किया उसके कारण रतलाम रोटरी क्लब का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता रहा । यह उन्हीं की सफलता है कि रतलाम रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्प नित नए सोपान को छू रहे हैं।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी स्व. टेंपटन अंकलेसरिया की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि उनके और काश्यप परिवार के चार पीढ़ियों के संबंध रहे और उन्होंने सदैव अपनी सहजता और विनम्रता से सभी का दिल जीता ।

प्रार्थना सभा से पहले ‘वैष्णव जन तेने कहिए रे’ भजन श्रीमती किरण छाबड़ा और संगीता जैन ने प्रस्तुत किया। शहर के गणमान्य जनों व्यवसायियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों ने भी विचार व्यक्त किए। सभा को रूमी कांट्रेक्टर, किशोर भाई खिलोसिया,  डॉ. प्रदीप सिंह राव, महेंद्र कटारिया, अनोखीलाल कटारिया, भवानी शंकर शर्मा, लगन शर्मा, बी.के. माहेश्वरी, अशोक तांतेड, गोविन्द राठी, दीदी बी.के. सविता, योगेन्द्र रुनवाल, मितेश गादिया ने संबोधित किया। प्रार्थना सभा में श्री अंकलेसरिया जी के जीवन व्यक्तित्व पर लगन शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म का प्रदर्शन हुआ । कार्यक्रम का सञ्चालन मुकेश जैन ने किया। इस अवसर पर अंकलेसरिया परिवार के सभी परिजन, स्नेहीजन उपस्थित थे ।

 376 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *