धामनोद में फूड् फैक्ट्री से दूषित पानी छोड़ा जा रहा नाले में, तेज बदबू के कारण सांस लेना हुआ दुश्वार

  
Last Updated:  नवम्बर 15, 2024 " 01:32 अपराह्न"

Ratlam: धामनोद में धामनोद- पंचेड़ रोड़ स्थित नीरज फूड् (अचार) फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी नालें में छोड़ा जा रहा है। जिस कारण प्रदूषण चरम पर हो कर पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदायक दायक हो सकता है। यहां से निकलने वाली दूषित भयंकर बदबूदार हवा आस-पास के क्षेत्र के लोगों और किसानों को परेशान कर रही है। वहीं दूसरी और जलश्रोत भी दूषित हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय नगर परिषद की इस और उदासीनता के कारण भी लंबे समय से नागरिकों को परेशानी हो रही है।

Video

शीशे बंद कार में भी लोगों को नाक पर कपड़ा रखना पड़ता है-

धामनोद में पंचेड़ रोड़ स्थित नीरज फूड्स फैक्ट्री से नाले में छोड़ा जा रहा दूषित पानी धामनोद पंचेड़ रोड़ की पुलिया से होते हुए नालें में बहता हुआ दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे की पुलिया के नीचे इतनी ज्यादा मात्रा में इकठ्ठा हो गया है कि यहां तलैया बन चुका है, जो ओवरफ्लो होकर कच्चे नाले में लगभग दो किमी दूर तक बहता जा रहा है। नाले और पुलियाओं में इकठ्ठा दूषित पानी की दूर्गंध इतनी गंदी और तेज हैं कि शीशे बंद कार में भी लोगों को नाक पर कपड़ा रखना पड़ता है। थोड़ी देर भी यहां रुक जा ओ तो घूटन होने लगती है, वहीं आस-पास क्षेत्र के रहवासियों और किसानों के स्वास्थ्य के लिए यह और भी घातक सिद्ध हो सकता है?

जलश्रोतों में बदबूदार तैलीय तथा लाल पानी की शिकायते भी मिली-

बता दें कि कुछ माह पूर्व नीरज फूड्स फैक्ट्री के आस-पास स्थित किसानों के जलश्रोतों में बदबूदार तैलीय तथा लाल पानी की शिकायते भी मिलीं है, किसानों की शिकायतों के बाद नगर परिषद के हस्तक्षेप के बाद नीरज फूड्स प्रबंधन ने फैक्ट्री के बाहर एक गड्ढा खुदवाकर उसमें तिरपाल बिछाकर दूषित पानी नाले में नहीं छोड़कर उक्त गड्ढे में इकठ्ठा करने की इतिश्री कुछ दिनों तक पूरी की उसके बाद वापस खुले नाले में बदबूदार दूषित पानी छोड़ना जारी है।
वहीं दूषित पानी के विषय में नगर परिषद धामनोद द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को पत्र भी भेजा था जिसके जवाब में लोकेश कुमार जैन नीरज फूड् इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड धामनोद द्वारा सीएमओ नगर परिषद धामनोद के नाम जवाब पत्र के माध्यम अपना पक्ष रखते हुए NHAI पर आरोप मढ़ दिया कि रोड़ के समीप जो नाला बनाया गया है उसका जल आगे की और प्रवाहित नहीं हो कर वहीं नाले में जमा हो रहा है, जिसके कारण नाले का जल प्रदूषित हो रहा है। साथ ही जमा हुए जल से दूर्गंध भी आती है। अब बता दें कि बारिश का मौसम निकलने के बाद उक्त नाले में अन्य कहीं से पानी नहीं आता है। उक्त फैक्ट्री से नाली सीधे एनएचआई के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे रोड़ के बरसाती नाले से जोड़ दी गई है, नीरज फूड् फैक्ट्री से निकलने वाली नाली से दूषित पानी एन एच आई दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के नाले से होते हुए धामनोद पंचेड़ रोड़ पुलिया को पार कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पुलिया को भी लबालब कर पार करते हुए दो किमी दूर तक कच्चे नाले में चल रहा है। नागरिकों का कहना है कि फैक्ट्री से छोड़ा जा रहा बदबूदार पानी की तेज बदबू एक से दो किलोमीटर तक आ रहीं हैं। अगर समय रहते इस विषय में कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में क्षेत्र के जलश्रोत का जल ना पीने लायक रहेगा नाही फसलों के सिंचाई के काम आएगा।

मिली जानकारी अनुसार अब नगर परिषद अधिकारी द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण किया जा कर इस विषय में पुनः उक्त फैक्ट्री प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित भी हुई है वहीं नागरिकों द्वारा स्थानीय नगर परिषद से लेकर सीएम हेल्पलाइन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक स्थिति जिसकी तस बनी हुई है।

 1,496 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *