Jhabua:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिला स्तरीय टीम द्वारा किया औचक निरीक्षण

  
Last Updated:  जनवरी 16, 2025 " 05:54 अपराह्न"

अनुपस्थित सीएचओ एवं एएनएम का 7-7 दिवस का कटेगा वेतन

Jhabua: कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण दल गठित कर फील्ड में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर पदस्थ सीएचओ जयेश स्वर्णकार, एएनएम गंगा चारेल, उप स्वास्थ्य केंद्र छायन पश्चिम पर सीएचओ वासुदेव पाटीदार, एएनएम प्रियंका मुनिया, उप स्वास्थ्य केंद्र मालपाडा पर सीएचओ नीलू परमार, एएनएम मीनू मावी, उप स्वास्थ्य केंद्र रताम्बा पर सीएचओ हिमानी बड़ोलिया, एएनएम कमला, उप स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुरा पर एएनएम नीलम भाबर, उप स्वास्थ्य केंद्र मोखड़ा पर सीएचओ कमलेश यादव, एएनएम अनीता हटीला, उप स्वास्थ्य केंद्र गंगाखेड़ी पर उर्मिला खटीक, एएनएम शांति मुनिया, उपस्वास्थ्य केंद्र गामड़ी पर सीएचओ महेश पाटीदार, उप स्वास्थ्य केंद्र देहंडी पर सीएचओ मनीषा मैड़ा, एएनएम लूसी कटारा,उप स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी पर सीएचओ सादगी जाटव, उप स्वास्थ्य केंद्र बोलासा पर सीएचओ नूतन भाबर, एएनएम मनोरमा परमार, उप स्वास्थ्य केंद्र तारखेड़ी पर सीएचओ कलावती बारिया, एएनएम निर्मला रावत, उप स्वास्थ्य केंद्र खालखंडवी पर एएनएम अर्चना पांडा, उप स्वास्थ्य केंद्र देवली पर एएनएम श्यामलता अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों का 7 दिवस का वेतन कटोत्रा करने के निर्देश दिए गये।

निरीक्षण दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन के पठान, जिला क्षय अधिकारी डॉ फैसल पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी डीएस सिसोदिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर आर खन्ना, जिला कम्युनिटी मोबाइलाईजर मुकेश यादव, जिला एम एंड ई अधिकारी प्रणय टेमरे, जिला सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा, मलेरिया सलाहकार जितेन्द्र बघेल, डीपीसी धनराज चंगोड, डाटा मैनेजर सोनल नीमा एवं डीईओ दीपेश सोलंकी उपस्थित रहे।

 683 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *