जापान यात्रा से लौटने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया अभिनंदन

  
Last Updated:  फ़रवरी 5, 2025 " 04:05 अपराह्न"

जापान यात्रा से लौटने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया अभिनंदन

 Bhopal_ Ratlam: चार दिवसीय जापान यात्रा से लौटने के बाद मंगलवार को मंत्रालय वल्लभ भवन में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm Dr mohan yadav) का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और यात्रा की आशातीत सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के उत्साहजनक परिणाम निकलने की  संभावना है। जापानी निवेशकों ने म. प्र. में गारमेंट, ऑटोमोबाइल, आई टी, फार्मा और भोपाल-इंदौर के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण में निवेश में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री जापानी निवेशकों को भोपाल में आगामी 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता का निमंत्रण भी देकर आए हैं। इस अवसर पर मंत्री कुंवर विजय शाह, राव उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रमुख सचिव अनुराग जैन भी उपस्थित रहे।

 581 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *