Ratlam:हिंदू संगठन ने मृत गोवंश की समाधि हेतु भूमि की मांग कर ज्ञापन सौंपा, SDM सैलाना ने कहा प्रशासन हर संभव मदद करेगा-

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2025 " 10:17 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना। मृत गोवंश की समाधि हेतु भूमि की मांग को लेकर सोमवार को सर्वहिंदू समाज द्वारा तहसील कार्यालय सैलाना पर एकत्रित होकर सैलाना एसडीएम मनीष जैन को मृत गौमाता की समाधि हेतु भूमि उपलब्ध करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सैलाना नगर में मृत गोमाता की समाधि हेतु कोई उचित स्थान नहीं है। नगर की एक मात्र गौशाला जिसमें सैकड़ों की संख्या में गौ माता है। गौशाला की इन गौमाता की मृत्यु हो जाने पर उनकी समाधि का कोई उचित स्थान नहीं है । अतःउचित भूमि की व्यवस्था शासन द्वारा की जाए।

वर्तमान में गौशाला में गोवंश की मृत्यु होने पर कई वर्षों से मजबूरन गाड़ी बुलाकर उनको बदनावर भेजा जाता है। जिसमें अधिक राशि खर्च होती है जिससे गौशाला का आर्थिक रूप से नुकसान भी होता है।
पूर्व में भी एसडीएम सैलाना व जिला कलेक्टर को कई बार अवगत करवाया गया किंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
एक और मध्य प्रदेश शासन द्वारा गौ माता के लिए नई-नई घोषणाएं की जा रही है, गौ हित में पहल चलाई जा रही है एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश में गोचर भूमि को भू माफियों से मुक्त कराई जा रही है। वहीं एक दूसरी ओर सैलाना में मृत गौमाता की समाधि हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है ।

ज्ञापन में बताया गया कि यह हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इस विषय पर उचित कार्यवाही न करना प्रशासन की उदासीनता को प्रदर्शित करता है। जिससे हिंदू संगठन एवं समस्त हिंदू समाज आक्रोशित है।
हिंदू संगठन एवं समस्त हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि नगर में स्थित गौशाला की मृत गौमाता की समाधि हेतु जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करावे अन्यथा हिंदू संगठन एवं समस्त हिंदू समाज द्वारा सैलाना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
इस अवसर पर सैलाना व आसपास क्षेत्र के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता व समस्त हिंदू समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ज्ञापन लेने के दौरान SDM मनीष जैन द्वारा बताया गया कि – कोटड़ा में गौशाला की 20 बीघा जमीन है वहां गोवंश गाढ़ सकते है और कोई समस्या यदि वहां होती है तो प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

 682 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *