Ratlam:हतनारा में अपंजीकृत क्लीनिक सील किया गया

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2025 " 06:10 अपराह्न"

हतनारा में अपंजीकृत क्लीनिक सील किया गया

Ratlam: ब्लॉक पिपलोदा के ग्राम हतनारा में अपंजीकृत  चिकित्सक द्वारा 5 वर्षीय बालक का उपचार करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने  प्रकरण को संज्ञान में लेकर सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे और सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर को कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे के निर्देश पर बी एम ओ डॉ पवन पाटीदार ने तहसीलदार की उपस्थिति में माधव सिंह पिता मोहन सिंह कछावा के नीम वाली गली ग्राम हतनारा के अवैध क्लीनिक पर कार्यवाही करके मौके पर मौजूद इंजेक्शन और गोली दवाई जब्त कर पंचनामा बनाकर क्लिनिक सील कर दिया। क्लिनिक पर चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला ।

Ad

5 वर्षीय बालक माधव पाटीदार पिता भंवर लाल पाटीदार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रणव मोदी, राघव न्यूरो ट्रामा सेंटर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बच्चे का उपचार पहले हतनारा में फिर डॉ अमित कुशवाह साईं श्री क्लिनिक 80 फीट रोड पर कराया गया था। उनके द्वारा इंदौर उपचार करने की सलाह दी गई थी इसलिए मेडिकेयर हॉस्पिटल इंदौर उपचार कराया गया। वहां से परिजन बालक को लेकर राघव न्यूरो ट्रामा सेंटर रतलाम लेकर आ गए थे। और वर्तमान में बच्चे का उपचार राघव न्यूरो ट्रॉमा सेंटर में कराया जा रहा है, बालक की स्थिति वर्तमान में स्थिर बनी हुई है। डॉ मिलेश जैन ने बताया कि बालक की आवश्यक जांच कराई गई है, जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 463 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *