अतिवृष्टि से फसल खराब होने का मुद्दा उठाया विधायक डॉ पांडेय ने

  
Last Updated:  फ़रवरी 23, 2026 " 08:01 अपराह्न"

अतिवृष्टि से फसल खराब होने  का मुद्दा उठाया विधायक डॉ पांडेय ने

रतलाम(स्पष्ट खबर)। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को उठाया। बीते दिनों क्षेत्र में बेमौसम हुई तेज वर्षा व आंधी से फसलों को हुए नुकसान की बात उठाते हुए विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के प्रति संवेदनशील है,पूर्व में भी प्राकृतिक आपदा में तुरन्त क्षेत्र में पहुँचे थे। आपने पहली बार अतिवृष्टि क्षतिपूर्ति के साथ ही पीले मोजेक की बीमारी को राहत में सम्मिलित कर सहायता प्रदान की थी। ऐसे ही गत दिनों जिले में बेमौसम हुई वर्षा से फसल प्रभावित हुई है जिसका सर्वे कराया जाकर मुआवजा निश्चित किया जाना चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक दल शीघ्र स्थल पर पहुँचे और सर्वे किया जाए।उनके ध्यानाकर्षण पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सर्वे के निर्देश दे दिए है। सर्वे रिपोर्ट के बाद ही मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।

 284 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *