रतलाम/ राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी निर्माण कार्य का भुमि पूजन संपन्न

  
Last Updated:  मई 11, 2026 " 09:23 अपराह्न"

राम मंदिर ब्रीज के नीचे सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुव्यवस्थित पेढ़ी-महापौर प्रहलाद पटेल

Ratlam: राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी


निर्माण कार्य का भुमि पूजन संपन्न

रतलाम 11 मई (स्पष्ट खबर)। नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी दिये जाने के उद्देश्य से राम मंदिर ब्रीज के नीचे निर्मित की जाने वाली सब्जी मण्डी निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, नागरिक व सब्जी विक्रेताओं के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। भूमि पूजन पस्चात निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामना प्रेषित की।


महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा कोई भी घर नहीं है जिन्हे सब्जी की आवश्यकता ना हो, इन आवश्यकताओं को हमारे ही रतलाम नगर के छोटे-छोटे फुटकर सब्जी विक्रेता जो कि सर्दी, गर्मी, बारिश में सड़क किनारे बैठकर सब्ती का विक्रय करते हैं उनके दुखः दर्द को हमने समझकर इन तकलीफों से छुटकारा दिलाने हेतु सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी का प्लान कर प्रथम चरण राम मंदिर चेतक ब्रीज के नीचे 43.83 लाख की लागत से सब्जी विक्रताओं को जमीन से उंचे पेवर ब्लॉक के प्लेटफार्म बनाये जाने के साथ ही सड़क के दोनो ओर पेवर ब्लॉक लगाये जायेगें ताकि नागरिकों को व सब्जी विक्रताओं को स्वच्छ वातावरण मिल सकें। अगले चरण में सब्जी मण्डी में लाईट, पंखे एवं पेयजल की व्यवस्था की जायेगी।
उन्होने कहा कि राम मंदिर चेतक ब्रीज के नीचे सब्जी मण्डी विकसित करने के साथ ही हरमाला रोड व काशीनाथ के नोहरे में भी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी विकसित करने की कार्य योजना है जिससे सभी को इसका लाभ मिल सकें।


इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आशा रावत, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती आयुषी सांकला, रतलाम विकास प्राधिकरण सदस्य श्रीमती किरण महावर, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद राठौड़, उपयंत्री विनोद पाटीदार, राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर सहित नागरिक व सब्जी विक्रेता उपस्थित थे।

 195 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *