रतलाम/300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

  
Last Updated:  अगस्त 27, 2026 " 09:09 अपराह्न"

Ratlam:300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता ने पालीवाल ट्रेडर्स, माडक चौक का निरीक्षण किया। यहां लगभग 300 किलो संदिग्ध घी पाया गया। मिलावट की आशंका पर घी के नमूने लिए गए तथा लगभग 295 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए है, जप्त किया गया।

इसके अलावा यामिनी स्वीट्स एवं नमकीन से मावा कटलस व पिस्ता पतिसा तथा श्रीनाथ नमकीन, शहर सराय से नमकीन सेव के नमूने लिए गए। नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जाँच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 75 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *