कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने धामनोद के गेंहू खरीदी केन्द्र का निरिक्षण किया-

  
Last Updated:  मई 26, 2020 " 03:07 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:26 मई 2020(स्पष्ट खबर) कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज शाम को धामनोद में गेंहू खरीदी केंद्र का निरिक्षण किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी साथ थे |


गेंहू उपार्जन केन्द्र धामनोद पर कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा की गई|
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा यहाँ एस एम एस से वंचित किसानों के बारे में जानकारी उपार्जन प्रभारी से लि गई तथा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया गया|


उपस्थित किसान डॉक्टर दिनेश राव ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा की धामनोद उपार्जन केन्द्र से सैलाना मंडी 3 किमी हैं जहाँ के बड़े तौल कांटे पर किसानों का गेंहू तुलवाने से किसानों को सुविधा होगी |
कलेक्टर द्वारा अपने वाहन में साथ लाए गए नींबू पानी के कंटेनर से खरीदी केन्द्र पर उपस्थित हम्मालो, किसानों को नींबू पानी उपलब्ध कराया गया|
इस दौरान सहकारी संस्था प्रबंधक राहुल केलवा, राजस्व पटवारी मनोहर राठौड़, खरीदी केन्द्र नोडल अधिकारी बी सी डोडियार, खरीदी केन्द्र प्रभारी गणेश पाटीदार, के अलावा किसान उपस्थित थे|

 3,287 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *