New Caller tune: शुक्रवार से बदल जाएगी आपकी कॉलर ट्यून, अमिताभ बच्चन नहीं अब जसलीन भल्ला की होगी आवाज

  
Last Updated:  जनवरी 14, 2021 " 08:50 अपराह्न"

नई दिल्ली|
आपके मोबाइल की डिफॉल्ट कॉलर ट्यून शुक्रवार से बदलने वाली है। अब तक आप अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानियों से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनते आए हैं लेकिन शुक्रवार से बिग बी की आवाज कॉलर ट्यून के रूप में नहीं सुनाई देगी।

अब शुक्रवार से जब आप किसी को फोन करेंगे तो कोरोना टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही होगी और ये जसलीन भल्ला की आवाज में होंगी।

जसलीन भल्ला जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह पहले भी कोरोना से जुड़ी कॉलर ट्यून को आवाज दे चुकी हैं। वह पिछले करीब एक दशक से वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं जिनकी आवाज हम दिल्ली मेट्रो, स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट में भी सुनते आए हैं। वह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुकी हैं।

कोरोना पर जागरूकता से लिए बनी इस कॉलर ट्यून को भी भल्ला ने ही आवाज दी है- ‘कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर, याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें…।’

 1,688 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *