MP: मोहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध, गणेशोत्सव पर शर्तें लागू

  
Last Updated:  अगस्त 19, 2021 " 12:14 पूर्वाह्न"

MP : मोहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध, गणेशोत्सव पर शर्तें लागू

भोपाल | भोपाल में शुक्रवार 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गणेशोत्सव मनाया जाएगा परंतु शर्तों का पालन करना होगा|

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन के चलते शहर में किसी प्रकार की रैली, चल समारोह प्रतिबंध है। इसलिए मोहर्रम को लेकर सभी लोगों से चर्चा भी हुई है। यह खुशी की बात है कि सभी लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाने पर सहमत है। इसके अलावा उन्होंने गणेश उत्सव को लेकर एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ही छूट देने की बात कही |

POP की गणेश प्रतिमा मिली तो जप्त कर लेंगे: कलेक्टर श्री लवानिया

लवानिया ने कहा कि की मूर्ति मिली तो उसको जब्त कर लिया जाएगा। सिर्फ मिट्‌टी पीओपी मूर्तियां बनाने की अनुमति रहेगी। लवानिया ने कहा कि एनजीटी के आदेश के अनुसार 5 से 6 फीट से ज्यादा ऊंची मूर्तियां बनाने की भी अनुमति नहीं होगी |

विज्ञापन

 450 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *