रतलाम: “आयुष आपके द्वार”के तहत होगा औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण

  
Last Updated:  सितम्बर 2, 2021 " 05:05 अपराह्न"

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग की योजना “आयुष आपके द्वार”के तहत होगा औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण

रतलाम। प्रमुख सचिव सहआयुक्त आयुष मध्यप्रदेश शासन भाेपाल के निर्देशानुसार जिलाधीश रतलाम के नेतृत्व में जिला प्रशासन रतलाम,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,वन विभाग,उद्यानिकी एवं आयुष विभाग के संयुक्त समन्वय से दिनांक 3-9-2021 को डोसीगांव स्थित उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में प्रातः 11 बजे से चिन्हित हितग्राहियों को औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी अनिल मेहता शा आयु औष हतनारा ने देते हुए बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी लुनेरा द्वारा हितग्राहियों को पौधे वितरित कर किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय की योजना के अंतर्गत 1 वर्ष में पुरे देश में 75 लाख औषधीय पौधे लगाने का लक्ष्य है,जिसमे से जिले में 1500 से अधिक औषधीय पौधे वितरित कर रोपण करवाने का लक्ष्य है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ चौहान ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ad

 505 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *