रतलाम: जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभीहीत

  
Last Updated:  अक्टूबर 21, 2021 " 07:01 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंच तथा पंच पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभीहित किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विकासखंड रतलाम के लिए एसडीएम अभिषेक गहलोत रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में ब्रजमोहन सोलंकी, एम.एल. डामर, सी.एल. सालीत्रा, के.सी. राठौर, अभिषेक पवार, सतीश शर्मा, महेंद्र नागराज, एम.के. पंडित, डी.सी. कथीरिया, अर्पित जैन बनाए गए हैं। विकासखंड जावरा के लिए एसडीएम हिमांशु प्रजापति रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में राजीव राव, श्याम सुंदर मलतारे, कुलदीप पटेल, बी.एस. तोमर, महेश सोनी, सुश्री डिंपल परदेसी, श्रीमती अंकिता पाटीदार, डी.पी.एस. तोमर, के.एन. कुमावत शामिल है।

विकासखंड आलोट के लिए एसडीएम राजेश शुक्ला रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निग अधिकारियों में नकुल राठौर, विवेक पाटीदार, शंकरलाल खराड़ी, नीलेश मालवीय, जावेद खान आदि शामिल है। विकासखंड सैलाना के लिए एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में सत्येंद्र यादव, नॉन सिंह मंडलोई, आजाद कुमार नागोरिया आदि शामिल है।

विकासखंड बाजना के लिए प्रभारी तहसीलदार भगवानसिंह ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक में सुश्री किरण टंडन, छत्रसाल सिंह, फिरोज पठान, जगदीश अलावा आदि शामिल है। इसी प्रकार के लिए प्रभारी तहसीलदार श्रीमती अश्विनी गोहिया रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में महेश मिश्रा, विनोद कुमार, राजेंद्र बोस, सुनील गोयल, अशोकसिंह कुशवाहा शामिल है।

जल्द पूरी करें पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियाँ

 870 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *