रतलाम: बस का इंतजार कर रहीं महिला पर विधुत तार गिरा, दिपावली पूर्व बड़ा हादसा टला-

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2021 " 03:26 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम जिले के धामनोद में ‌विद्युत पोल से बिजली का तार ‌ टूटकर महिला ‌ पर गिर गया, बिजली का तार अचानक टूटकर निचे बैठी महिला पर ‌‌ गिरने से महिला उसकी चपेट में आकर घायल हो गई जिसे तुरंत जिला अस्पताल रतलाम उपचार हेतु भेजा गया है
दिपावली त्यौहार के ठिक पूर्व आज रतलाम जिले के धामनोद नगर में बड़ी दुर्घटना घट सकती थी गनिमत रही कि जब बिजली का तार टूटा तब महिला के बच्चे एवं अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आये वहीं जानकारी अनुसार धामनोद निवासी व्यक्ति उमेश पोरवाल ने बहादुरी व सूझबूझ दिखाते हुए अपने जूते से विधुत तार को महिला से दुर हटाया अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटना घट सकती थी।
विद्युत वितरण कंपनी की बड़ी लापरवाही लंबे समय से चली आ रही है ‌‌‌ आम उपभोक्ता अगर इमरजेंसी में ‌‌‌ विद्युत स्टेशन खबर देना चाहे तो कैसे दे पाएंगे विद्युत मंडल कार्यालय का टेलीफोन महीनों से खराब बताया जा रहा है जिसे अधिकारियों द्वारा महीनों से नजरअंदाज करने पर नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है
आज घटित घटना को लेकर भी नागरिक को ने विद्युत मंडल कार्यालय पर सर्वप्रथम बिजली ‌‌‌ सप्लाई बंद करवाने के लिए नंबर 07412,296333 मिलाए गए लेकिन फोन नहीं लग पाए यह तो गनीमत थी कि हादसा विद्युत मंडल कार्यालय के समीप ही हुआ था तो नागरिकों ने दौड़कर इसकी सूचना दे दी और बिजली सप्लाई बंद ‌‌‌करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार आज धामनोद में खेड़ा क्षेत्र में अनिता पति मुकेश बागरी अपने बच्चों को लेकर दिपावली त्यौहार पर ‌‌‌ खरीदारी करने सैलाना जाने हेतु बस का इंतजार कर रही थी तभी विधुत पोल से विधुत तार महिला पर गिर गया , सूचना मिलने पर विधुत सप्लाई बंद किया गया।

ad
ad

 1,035 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *