108 एंबुलेंस किराए पर भी मिलेंगी, प्राइवेट अस्पताल भी जा सकते हैं –

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2021 " 06:47 अपराह्न"

भोपाल। भारतीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 108 एंबुलेंस संचालन के लिए अनुबंधित जय अंबे एजेंसी सर्विस कंपनी अब 108 एंबुलेंस को किराए पर भी उपलब्ध कराएगी। आम नागरिक प्राइवेट अस्पताल जाने के लिए भी 108 एंबुलेंस को कॉल कर सकते हैं। किराया मात्र ₹20 प्रति किलोमीटर लगेगा। सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए किराया सरकार द्वारा दिया जाता है।

प्राइवेट के लिए अलग से 108 एंबुलेंस चलेंगी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 108 एंबुलेंस के संचालन के लिए चयनित हुई जय अंबे एजेंसी सर्विस कंपनी को दिए गए टेंडर में शामिल है। पिछले 1 साल से 108 एंबुलेंस के संचालन के लिए नई एजेंसी के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी लेकिन टेंडर में शामिल कंपनियों की आपत्ति के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। नई कंपनी के आने के बाद 108 एंबुलेंस की संख्या 606 से बढ़ाकर 1002 कर दी जाएगी। यह सेवा दिनांक 8 दिसंबर 2021 से शुरू हो जाएगी।

एंबुलेंस संचालकों की मनमानी खत्म होगी

108 एंबुलेंस सभी के लिए उपलब्ध होने के बाद मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में एंबुलेंस संचालकों की दादागिरी खत्म हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के छोटे शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट लेवल पर बेहद घटिया और खटारा एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है।

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के बाहर खड़ी हुई एंबुलेंस नागरिकों को यात्रा के योग्य नहीं होती जिस में मरीजों को भरकर ले जाया जाता है। मनमाना किराया वसूला जाता है। मजबूरी का फायदा उठाया जाता है।

 972 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *