मध्य प्रदेश में होमगार्ड और SDERF के जवानों को अब निशुल्क नाश्ता और भोजन मिलेगा: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2021 " 04:51 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में होमगार्ड और SDERF के जवानों को अब ड्यूटी के दौरान निशुल्क नाश्ता और भोजन मिलेगा। मानवीय आधार पर लिए गए इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए बजट में ₹25-25 लाख की राशि का प्रावधान किया जा रहा है। 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरे #Corona काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमलनाथ जी को कोई भी सवाल उठाने से पहले जरा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है। 

पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम विदेश से आने वाले फंड की जांच कर रहे हैं कि जो फंड आता है वो सकारात्मक दिशा में उपयोग हो रहा है या नहीं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 534 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *