Sanchi Ghee price: एक जनवरी 2024 से “सांची घी” भाव में कमी

  
Last Updated:  दिसम्बर 30, 2023 " 03:19 अपराह्न"

इन्दौर। इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बाताया कि नववर्ष के अवसर पर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं उपभोक्ताओं को राहत देते हुए “सॉची घी”(sanchi ghee) के विक्रय भाव में 01 जनवरी 2024 से 40 रूपये प्रतिकिलो/लीटर की कमी की गई है।

दुग्ध संघ का हमेशा से प्रयास रहा है कि दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसानों को एवं उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का सांची दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाऐं। दुग्ध संघ द्वारा वर्तमान में मेप पैकिंग में साँची पेडा जिसकी उपयोग करने की समयावधि एक माह है, विपणन हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही दुग्ध संघ द्वारा साँची कुकीज एवं रियल मिल्क आईसक्रीम का निर्माण कर विपणन हेतु बाजार मे उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री पटेल द्वारा उपभोक्तओं से अपील की गई है कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों के द्वारा दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध संघ को प्रदाय किये जा रहे उच्च गुणवत्ता के दूध से निर्मित सॉची(sanchi Ghee) के उत्कृष्ठ उत्पाद छैना रबडी, लस्सी, श्रीखण्ड, नमकिन छाछ, बायौ मैजिक दही, प्लेन दही, मावा, मीठा सुगंधित दूध, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेडा, कुकीज एवं आईसकीम इत्यादि का उपयोग करें।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 670 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *