Ratlam:भाजपा शबरी मंडल की लाभार्थी कार्यशाला संपन्न

  
Last Updated:  मार्च 1, 2024 " 05:36 अपराह्न"

रतलाम। लोकसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की कार्यशालाए आयोजित की जा रही है| इसी कड़ी में ग्राम भाटी बडोदिया मे भाजपा शबरी मंडल रतलाम ग्रामीण विधानसभा की लाभार्थी कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सैलाना श्रीमती संगीता चारेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मंडल की कार्यशाला से प्रशिक्षित होंगे और बूथ स्तर पर लाभार्थियों से सम्पर्क कर केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगें।कार्यशाला मे पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़ ने भी संबोधित किया | मंडल महामंत्री अमृतलाल पाटीदार, गणेश मुनिया, सुरेंद्र सिंह राणावत शिवनारायण गिरवाल, संजय पाटीदार, सुरेश चौधरी, जीतमल डिंडोर, ऋषिराज सिंह सोनगरा, हरे कृष्णा पाटीदार, विरेन्द्र सिंह भाटी, राहुल चौधरी, गोपाल कुमावत एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।आरम्भ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया | मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया |आभार बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाटी ने प्रकट किया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 544 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *