श्री शतचण्डी महायज्ञ: श्री महा कालिका भवानी, महालक्ष्मी, महासरस्वती देवी का सहस्त्र धारा महाअभिषेक हुआ

  
Last Updated:  जून 16, 2024 " 08:38 अपराह्न"

धामनोद में 14 जून 2024 से 20 जून 2024 गुरुवार तक महाआयोजन-

Ratlam: जिले के धामनोद नगर में एतिहासिक श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में पावन यज्ञशाला पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत ही हर्ष उल्लास के साथ सप्त दिवसीय सप्त कुण्डात्मक श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं भव्य धार्मिक आयोजन दिनांक 14 जून शुक्रवार 2024 से 20 जून गुरुवार 2024 तक किये जा रहे हैं। महाआयोजन के अंतर्गत रविवार को विशेष गंगा दसमी के पावन पर्व पर श्री महाकालिका भवानी, महालक्ष्मी, महासरस्वती देवियां का सहस्त्र धारा महाअभिषेक किया गया जिसमे बड़ी संख्या में धामनोद नगरवासी और आस पास क्षेत्र के धर्मालुजन ने धर्मलाभ लिया।
श्री शत चण्ड़ी महायज्ञ पं. पू. यज्ञाचार्य पं. अक्षय शर्मा शास्त्री (धामनोद वाले) के पावन आचार्यत्व में सम्पन्न हो रहा है आचार्य श्री शास्त्री जी ने बताया कि प्रतिवर्ष सकल पंच नगर धामनोद की समिति व नगर भक्तों द्वारा जगत कल्याण व देश प्रदेस क्षेत्र व नगर में सुवर्ष्टि हो और प्रत्येक जीव मात्र को भगवत प्राप्ति हो, साथ ही यज्ञ की बड़ी महत्वा बताते हुए बताया कि.
यज्ञनादिक कर्म भुक्ति मुक्ति प्रदम नृणाम (अग्निपुराण,381/48)
प्रत्येक जीव मातृ को यज्ञ दान कर्म भुक्ति ओर मुक्ति को देने वाला है यज्ञ से भगवान जल्दी प्रसन्न होते है यज्ञ कर्म के माध्यम से मनुष्य अपने हाथों से आहुति देकर भगवान को जिमाकर पूण्य की प्राप्ति कर सकता है, विशेष यज्ञ नारायण भगवान की संध्या महाआरती के पश्चात बड़ी तादात में भक्तों के द्वारा हरि नाम का गुणानुवाद करते हुए नाचते गाते झूमते हुए यज्ञ नारायण भगवन एवं मा भगवती की परिक्रमा लगाई जाती है।

प्रति दिन रात्रि 08 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रवाह-

श्री शतचण्डी महायज्ञ के उपलक्ष्य में श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से पं. पू. ब्रह्मऋषि श्री हेमंत काश्यप जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा धर्म व ज्ञान गंगा का प्रवाह हो रहा है। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के लिए धामनोद नगर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के धर्मालुजन पहुंच कर धर्मलाभ ले रहे हैं।
श्री शतचण्डी महायज्ञ की पुर्णाहुति दिनांक 20 जून 2024 गुरुवार को सम्पन्न होगी इस अवसर पर भव्य गंगा जल कलश शोभायात्रा यात्रा, एवं महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन होगा।
उक्त सुचना श्री कालिका माता मंदिर सकल पंच समिति द्वारा प्राप्त हुई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,422 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *