व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिएः उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2024 " 07:35 अपराह्न"

श्री देवड़ा का जावरा में किया गया नागरिक अभिनंदन

विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Ratlam: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा जिले के जावरा में शनिवार को मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, श्रीमती रश्मि पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने स्वागत अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा कि प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे, शासन के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सबको उपचार मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना काम कर रही है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।

सांसद सुधीर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा का आयोजन सराहनीय है, उपभोक्ता का हित सर्वोपरि होता है, उपभोक्ताओ को न्याय मिले इसमें उपभोक्ता संगठनों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्य अनुकरनीय है।

सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता हित में सरकार सदैव जागरूक है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान संचालित किया है, जिसका प्रभाव दिखने लगा है। शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया है।

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन परस्पर एक दूसरे के सहयोग के लिए है, आपसी समन्वय से ही कार्य बनते हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि इन महिलाओं के कार्य अत्यंत विशिष्ट हैं, साथ ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी है।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पद्मश्री डॉ लीला जोशी पर्वतारोही सोनाली परमार, अनुराग चौरसिया कामिनी राठौर, उषा ओझा तथा बबली गंभीर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया कार्यक्रम का संचालन आईपी त्रिवेदी ने किया।

 435 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *