Ratlam:खेत पर सोए किसान की हत्या, हाथ पैर तोड़े, डॉग स्क्वायड से सर्चिंग, पुलिस जांच में जुटी-

  
Last Updated:  नवम्बर 9, 2024 " 02:00 अपराह्न"

रतलाम। जिले के गांव दिवेल में खेत पर सोएं एक किसान आज सुबह मृत अवस्था में मिला, प्रथमदृष्टया परिजनों ने देख कर हत्या की आशंकाएं जताकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर रतलाम एवं सैलाना के पुलिस अधिकारी और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड से भी घटना स्थल तथा क्षेत्र में सर्चिंग कराई गई, हत्या की खबर फैलने से आस-पास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

मृतक हिम्मतसिंह देवड़ा

पुलिस थाना सैलाना की धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले गांव दिवेल की है, मृतक की पहचान हिम्मतसिंह पिता करणसिंह देवड़ा उम्र 47 वर्ष निवासी गांव दिवेल है। आज सुबह मृतक के भाई ने खेत पर जाकर देखा तो पाया कि हिम्मत सिंह का मृत शव संदिग्ध अवस्था में पलंग से नीचे पड़ा था,यह देखकर परिजनों और ग्रामीणजन को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीपीओ नीलम बघेल, FSL अधिकारी डॉ अतुल मित्तल

मिली जानकारी अनुसार मृतक हिम्मतसिंह रात में खेत की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। और सुबह खेत से दुध लेकर घर में जाते थे। दिवेल गांव से घटना स्थल एवं हिम्मत सिंह का खेत चंद कदमौ पर ही है। हत्या की सूचना मिलते ही सैलाना एसडीपीओ नीलम बघेल और धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बाग़बान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे।
मृतक के हाथ और पैर बुरी तरह से टूटे मिले हैं। और मृतक का शव पलंग से नीचे पास में मिला है। प्रथमदृष्टया हत्या में पत्थर का भी उपयोग लिया जाना प्रतीत होता है। शव के पास भारी पत्थर भी पड़े मिले हैं।

Video

डॉग स्क्वायड से सर्चिंग-

जांच अधिकारियों की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड से सर्चिंग की गई जिसमें घटना स्थल से डॉग स्क्वायड खेतों से होते हुए खोकरा रोड़ तक सर्चिंग की। फिलहाल पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेज कर फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

 2,883 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *